Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न न्यायालयों में चल रहे गतिरोध को दूर करने का किया गया प्रयास


 


बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने विभिन्न बार  संगठनो और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक सामंजस बैठक का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न न्यायालयों में चल रहे बहिष्कार और हड़ताल को खत्म करके वादकारी हित में बार और बेंच के मध्य मधुर संबंध बनाकर कार्य करने और वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में संवाद किया गया। जिलाधिकारी की इस पहल का  सभी बार संगठनों ने सराहना की और आश्वासन दिया कि सभी बार संगठन अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करके वादों के निस्तारण में प्रगति लाएंगे।

बैठक में सभी अधिवक्ता गण और जनपद उप जिलाधिकारी गण उपस्थित थे।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी 

No comments