Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 02/08 /2023

🚩 दिन -- बुधवार /प्रतिपदा तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण (अधिक ) मास

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ नवमोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप। अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि॥

(गी0/09/03) 

अर्थ 👉 हे परन्तप! इस धर्म की महिमापर श्रद्धा न रखने वाले मनुष्य मुझे प्राप्त न होकर मृत्युरूप संसार के मार्ग में लौटते रहते हैं अर्थात् बार-बार जन्मते-मरते रहते हैं।

🕉️ तिथि -- प्रतिपदा 20:07 तक तत्पश्चात द्वितीया 

☸️  पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र --- श्रवण  12:58 तक तत्पश्चात धनिष्ठा 

☸️ करण ---- बालव 10:05 तक

☸️करण ---- कौलव  20:07 तक

🕉️ योग ------ आयुष्मान 14:33 तक तत्पश्चात सौभाग्य   

☸️ वार ------  बुधवार                                   

 ☸️मास ------- श्रवण (अधिक ) मास

☸️चन्द्र राशि --- मकर

☸️सूर्य राशि ----- कर्क 

☸️ऋतु  --------- वर्षा

☸️आयन ---------दक्षिणायन (उत्तर गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:30

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:53

☸️दिनमान ------ 13:22

☸️रात्रिमान ---------- 10:38

☸️चन्द्रास्त 🌚--- प्रातः काल 05:45

☸चन्द्रोदय🌙-- शाम में 07:45

    🌷🌷लग्न मिथुन  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कर्क -- 15:17°-- पुष्य 

चन्द्र -- मकर --18:34°-- श्रवण     

मंगल --- सिंह -- 19:40°-- पू०फाल्गुनी

बुध -- सिंह -- 11:20°-- मघा 

गुरु -- मेष --- 19:36°-- भरणी 

शुक्र-- सिंह -- 02:28°-- मघा 

शनि-- कुम्भ --11:27°--शतभिषा 

राहु --मेष --04:10°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 04:10°-- चित्रा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर) 12:12 से 13:52 तक अशुभकारक 

यमकाल 07:11 से 08:51 तक अशुकारक 

गुलिक काल 10:32 से 12:12 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:31 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

16+04+1 = 21 भागे 4 शेष 01 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

16+16+5= 37 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौं,,, शुभकारक ✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो धनिया अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते हैं,, बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️  

बुधवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकी,,, ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।🌿  

           🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                  

🌿आज प्रतिपदा तिथि है और प्रतिपदा तिथि में ( कद्दू या सीताफल🎃) का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,ऐसा करने से धन का नाश होता है।🌿 


इस वर्ष श्रवण मास दो हैं यानी मलमास है आप अगर रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं तो संपर्क करके अपनी तारीख निश्चित करा लें ।  

🔯 पंचक प्रारम्भ 23:25 से 🔯                                                                                                                                                                                                                                       

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏 

 मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे।  किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए।  आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। 


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।


सिंह राशि>>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है।  मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें।  आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।


वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आज के दिन काम करते वक़्त आपको कोई ख़ास दिक़्क़त नहीं आएगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।


मीन राशि>>  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे।  अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞



डेस्क

No comments