Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्रकार को मातृ शोक



मनियर, बलिया। क्षेत्र के मनियर कस्बा उत्तर टोला निवासी एक चैनल के पत्रकार क्षितेन्द्र कुमार उपाध्याय को सोमवार को मातृ शोक हुआ है। बताया जाता है कि क्षितेंद्र कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल के बलिया संवाददाता है। क्षितेंद्र कुमार उपाध्याय की माता उर्मिला देवी 85वर्ष पत्नी स्वर्गीय कपिल देव उपाध्याय भूतपूर्व लेखपाल का निधन सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे हो गया ।वह कुछ अस्वस्थ चल रही थी ।उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार मनियर परशुराम स्थान के पीछे अंत्येष्टि स्थल पर सोमवार को ही शाम को हुआ। मुखाग्नि क्षितेंद्र कुमार उपाध्याय ने दी। संजोग पति-पत्नी दोनों का निधन पूर्णिमा के ही दिन। इसे संजोग कहे या विधाता का निर्णय। पति-पत्नी दोनों का निधन पूर्णिमा के ही दिन हुआ था। उर्मिला देवी के पति स्वर्गीय कपिल देव उपाध्याय भूतपूर्व लेखपाल का निधन 16 मई 2022 को  बुधपूर्णिमा के दिन हुआ था जबकि उर्मिला देवी का निधन कार्तिक पूर्णिमा को ही हुआ है ।इस संयोग को देखकर हर लोग आश्चर्यचकित हैं। हिंदू धर्म में पूर्णिमा को शुभ दिन माना जाता है।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments