Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की सामाग्री के साथ एक गिरफ्तार



मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया  एस. आनन्द द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु व अवैध मदिरा निष्कर्षण/अवैध शराब रोकधाम के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मनियर मंतोष सिंह के निर्देशन में थाना मनियर मुकद्मा अपराध संख्या 366/2023 धारा 60 (1) एक्साइज एक्ट व 272.273 एक्साइज एक्ट  से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र शाह पुत्र परशुराम शाह निवासी देवापुर मनियर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 48 वर्ष को  दिनांक 23.12.2023 को उप निरीक्षक चन्द्रहास राम मय फोर्स ने पुरुषोत्तम पट्टी से 9.35 बजे एक जिरकैन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक चन्द्रहास राम ,हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह ,कांस्टेबल रमाकान्त यादव रहे।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments