Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बृजेश दुबे " रिंकू " को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बीएसएस ने किया सम्मानित




गड़वार (बलिया) ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक दामोदरपुर में संगठन के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय के आवास पर आहूत की गई। इस दौरान संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन का उद्देश्य एक आदर्शवान समाज की स्थापना है। आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 17 जनवरी को बभनौली स्थित राज किशोरी देवी शिक्षण संस्थान पर खिचड़ी सहभोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी एवं विप्र जनों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अपने-अपने इष्ट देवता की पूजा करें अपने घरों को दीपों  से सजाएं एवं उत्सव मनाएं।इस अवसर पर आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओझा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम जी चौबे, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति पांडेय, जिला प्रभारी सोनी तिवारी, सत्येंद्र पांडेय, रत्नाकर दुबे, सरोज दुबे ,मनीष दुबे,रत्नेश पांडेय अतुल पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे एवं संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्रा ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments