Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां के निधन पर भाजपाईयों में शोक




रतसर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह की माता इन्द्रासनी देवी (87) का निधन रविवार की सुबह हो गया। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।





 उनका अंतिम संस्कार महाबीर घाट पर किया गया। इस दौरान कमलेश सिंह, रामजी सिंह, बब्बन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर, पवन सिंह,राजेश सिंह,टुनटुन उपाध्याय,पिंटू पाठक,विजय गुप्ता,विजय वर्मा, अनिल सिंह, बृजनाथ सिंह आदि रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments