Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रणजीत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शेषनाथ तिवारी को 158 मतों से पराजित कर क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष बने



बलिया : क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारी का आज चुनाव संपन्न हुआ जिसमें मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह को 361 मत, शेषनाथ तिवारी को 203, शंभू नाथ उपाध्याय को 151 सुभाष श्रीवास्तव को 125 ,चंद्रपाल सिंह को 22 ,रणजीत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शेषनाथ तिवारी को 158 मतों से पराजित कर विजई घोषित हुए lजबकि शंभू नाथ उपाध्याय तीसरे नंबर पर सुभाष श्रीवास्तव चौथे नंबर पर और चंद्रपाल सिंह पांचवें स्थान  पर  रहे,। इसी क्रम में महासचिव पद पर राम विचार यादव को कल 397 मत, राधे श्याम को 250 मत ,मिथिलेश सिंह को 207 मत प्राप्त हुआ। जिसमें राम विचार यादव विजय घोषित हुए । कोषाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह को 450 मत रजनीश पांडे को 402 मत प्राप्त हुआ जिसमें 48 मत अधिक प्राप्त कर चंदन सिंह विजय घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद10वर्ष से नीचे पर राघवेंद्र शर्मा कल 486 मत प्राप्त किया, विनीत तिवारी 147 ,गणेशानंद 164 मत प्राप्त किया जिसमें राघवेंद्र शर्मा विजय घोषित हुए। अध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में कुल गोरखनाथ वर्मा को 506 मत पंकज सिंह को 400 और अमित चौबे को 344 मत प्राप्त हुआ जिसमें उपाध्यक्ष के दो पद थे जिसमें गोरखनाथ वर्मा और पंकज सिंह विजय घोषित हुए। चुनाव प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे तक चली ।जिसमें बार के सभी सदस्य अपना-अपना मत का प्रयोग किया। उसके पश्चात साम को मतगणना प्रारंभ हुई।जिसका उक्त परिणाम आया।


By- Dhiraj Singh

No comments