Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पेड़ से लटके नव विवाहित के शव का घटना के दो दिन बाद भी नही हो पाया है खुलासा

 


रेवती (बलिया) सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव स्थित एक फुलवारी में गत 4 जुलाई को  चार दिन से गायब नव विवाहिता सपना चौहान का शव शीशम के पेड़ से लटका पाया गया था।  घटना के दो दिन बाद भी मामले का खुलासा पुलिस नही कर पाई है। शव मिलने के बाद मृतक सपना के पिता दयाशंकर चौहान द्वारा उसके पति अमित चौहान, ससुर प्रेम चंद चौहान, प्रधान मनोज चौहान सहित सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बताते चलें कि सपना का गांव के ही अमित चौहान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 जून को अमित के साथ घर से गायब हो गई। दो दिन बाद वापस आने के बाद 18 जून को गायघाट गांव स्थित मां पचरूखा देवी के मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। शादी के 12 दिन बाद 30 जून को अचानक सपना ससुराल से गायब हो गई। उसके गायब होने के चार दिन बाद गांव के फुलवारी में पेड़ से लटके शव मिलने की लोगों को जानकारी हुई। मृतका पांच बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की थी।  प्रेम विवाह के 15 दिन बाद उसके शव मिलने पर लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा व्याप्त है। 

थानाध्यक्ष सहतवार विकास पांडेय का कहना है कि शनिवार को शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्पष्ट जानकारी हो पाऐगी। वैसे थानाध्यक्ष द्वारा घटना का शीघ्र ही खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।


पुनीत केशरी

No comments