नही रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सूर्यदेव पाण्डेय, निधन पर साहित्यिक संस्था निर्झर ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
गड़वार (बलिया) क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सूर्यदेव पाण्डेय का 85 वर्ष की आयु में रविवार की रात निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार का उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट बलिया में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र परशुराम पाण्डेय ने दी। परिजनों ने बताया कि मृदुल,सरल और कुशल व्यक्तित्व के धनी शिक्षक वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में धनेश पाण्डेय, चन्दन,राजकुमार गुप्ता,दीनदयाल राम,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय,रोहित, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments