बलिया शोतोकान कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गड़वार (बलिया) बलिया शोतोकान कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। इस टेस्ट में विद्यालय के बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। सफल खिलाड़ियों में
येलो बेल्ट आराध्या अभिराज और अंश रहे। वहीं ऑरेंज बेल्ट प्रतिस्पर्धा में रुद्रांश राय,शिव प्रकाश,आयुषी, रूपांजली,सचिन, विशाल,संध्या, अंकिता एवं श्रेयांसी सफल रही। ग्रीन बेल्ट प्रतियोगिता में रणबीर कुमार ने सफलता पाई।
ब्लू बेल्ट प्रतिस्पर्धा में तनय यादव, जयवीर,प्रिया तिवारी सफल रहे।
पर्पल बेल्ट में सूर्यवंशी स्मृति, अमित विक्रम मिश्रा सफलता हासिल की।
विद्यालय के कराटे कोच सुनील यादव के देखरेख में आयोजित इस बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर अरुण सिंह और महासचिव एल.बी. रावत ने भी खिलाड़ियों और कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय


No comments