Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आई महिला, गंभीर रूप से घायल, रेफर

 


बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव से पूरब राघव सिंह के डेरा के निकट गुरुवार की देर शाम सड़क को पार करते समय कुसमी देवी 70 वर्ष पत्नी बच्चा गोड़ निवासी सुकरौली तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां  उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के आवाज आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।


By- Dhiraj Singh

No comments