Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पशु एम्बुलेंस 1962 की त्वरित सेवा,आधे घंटे के अंदर पहुंची टीम,किसान के गाय का किया इलाज




रतसर (बलिया) उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित पशु एम्बुलेंस सेवा 1962 ने एक और सफल इलाज किया। गड़वार ब्लॉक के ग्राम सिकटौटी निवासी गुड्डू यादव के फोन करने के 30 मिनट के अंदर एम्बुलेंस टीम उनके घर पहुंची। टीम ने उनकी बीमार गाय का इलाज किया।

यह सेवा किसानों के पशुओं और बेसहारा पशुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। सेवा छोटे से लेकर बड़े सभी पशुओं के लिए कार्यरत है। लाभार्थी गुड्डू यादव ने बताया कि उन्हें एक दोस्त से 1962 सेवा की जानकारी मिली। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उनके मोहल्ले में दो पशुओं की मृत्यु समय पर इलाज न मिलने के कारण हो चुकी थी।

डॉक्टर अश्विनी कुमार चौधरी ने कहा कि अनुभवहीन और कम जानकारी वाले झोला छाप डॉक्टर पशुओं के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। समय पर सही इलाज से पशुओं की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी बहुत कम लोगों को 1962 सेवा की जानकारी है। इस कारण कई लोग बिचौलियों के चक्कर में फंस जाते हैं। सरकार इस सेवा को लेकर गंभीर है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत है।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments