Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी ,गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए गए योगाभ्यास कार्यक्रम

 


 रेवती (बलिया)। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मंडल रेवती के तत्वावधान में दह ताल से सटे खोड़ाबीर बाबा के स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य कौशल सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है। योग से शारिरिक, मानसिक शांति मिलती है। शरीर निरोग रहता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, अर्जुन चौहान, सुशील श्रीवास्तव, मुकेश पांण्डेय, ओंकारनाथ ओझा, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

नगर पंचायत कार्यालय पर कनिष्ठ लिपिक वसीम अकरम के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। शेषनाथ साहनी, दीपक भारती, रोशन रावत, राजकुमार चौहान आदि नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments