Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राजस्थान से छोड़ा गया पानी, 2016 जैसा आ सकता है बाढ़, बाढ़ वाले इलाकों में एसडीएम ने लोगों को किया सावधान

 



बलिया : राजस्थान से पानी छोड़े जाने के कारण यहां गंगा नदी में बाढ़ की आशंका बाढ़ की आशंका बढ़ गई है जिसके मद्देनजर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह द्वारा तटवर्ती गांवों का भ्रमण कर लोगों से सचेत रहने का आग्रह किया है। उपजिलाधिकारी द्वारा सुघरछपरा, दूबेछपरा, शिवपुर कपूरदियर, सेमरिया, रामपुर कोडरहा, खवासपुर आदि गांवों का भ्रमण किया है और लोगों को बताया कि आशंका है कि 2016 में आई बाढ़ की तरह बड़ी बाढ़ आने की आशंका है जिसे तटवर्ती गांव बाढ़ के पानी मे डूब सकते है लोगों के लिए कठिनाई उपलब्ध हो सकते है। इसलिए अभी से सचेत हो जाने की आवश्यकता है। 

इसी क्रम में मुरलीछपरा ब्लॉक में ग्राम प्रधानों व ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह के उपजिलाधिकारी ने  बैठक किया व बड़ी बाढ़ की आशंका जताते हुए अपने अपने क्षेत्र में जहाँ बाढ़ प्रभावित इलाका है लोगों का सहयोग करने को कहा। उपजिलाधिकारी सरयू नदी के तटवर्ती इलाको में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और लोगों को बताया दो अगस्त से तीन अगस्त के बीच गंगा व सरयू नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की आशंका है। उन्होंने बकुल्हा, टोला फतेह राय, शिवाल मठिया, गोपालनगर आदि गांवों का भ्रमण किया और लोगों को सावधान किया कि बाढ़ विभाग की सूचना के अनुसार सन 2016 की तरह बाढ़ आ सकती है।



By- Dhiraj Singh



No comments