32 वर्षीय अर्जुन की सऊदी अरब में मौत, शव लाने के लिय परिवार परेशान, छोटा भाई दूतावास रवाना
गाजीपुर : मरदह क्षेत्र के सक्कापुर गोविंदपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (32) की 30 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब में मृत्यु हो गई। परिवार शव को भारत लाने के लिए परेशान है। मृतक के छोटे भाई पंकज यादव मदद मांगने के लिए मंगलवार को भारतीय दूतावास के लिए रवाना हुए।अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। 2015 में उनकी शादी सुमित्रा देवी से हुई थी। सास-ससुर की मृत्यु के बाद वह परिवार के एकमात्र सहारा थे। 2024 में वह सऊदी अरब गए, जहां गाड़ी चलाने का काम करते थे। 27 अगस्त 2024 को पत्नी से आखिरी बातचीत में उन्होंने बीमारी की जानकारी दी। गोरखपुर के वीरेंद्र यादव ने उनकी हालत देखी, लेकिन इसके बाद परिवार का संपर्क टूट गया। बाद में वीरेंद्र के माध्यम से 30 अप्रैल को उनकी मृत्यु की सूचना मिली।पंकज ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद सनातन पांडेय और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मदद मांगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने मंगलवार को गांव पहुंचकर अर्जुन के बच्चों के साथ सत्याग्रह किया और राष्ट्रपति को शव लाने की मांग वाला पत्र भेजा। परिवार को अब दूतावास से सहायता की उम्मीद है।
By- Dhiraj Singh


No comments