Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तेज रफ्तार बाइक ने धान की रोपाई कर वापस आ रही महिलाओं को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत,दो घायल




गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी पर नगरा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने धान की रोपाई करके जा रही तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार धक्का दे दिया जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी सुशीला देवी (48) वर्ष,जयंती देवी (48) वर्ष देवंती देवी (45) वर्ष शनिवार की शाम को धान की रोपाई करके घर जा रही थीं इसी बीच बाइक ने पीछे से जोरदार धक्का दे दिया।इस घटना में गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments