बैरिया में नगर पंचायत कर्मियों ने निकाला तिरंगा यात्रा
बलिया : नगर पंचायत बैरिया के कर्मियों द्वारा अधिशासी अधिकारी नौसाद आलम के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया।
यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से बैरिया तिनमुहारी होते हुए शहीद स्मारक पर पहुँचा जहां शहीदों को नगर पंचायत के कर्मियों ने नमन किया तत्पश्चात वापस लौट आये। नगर पंचायत पर पहुँचने के बाद तिरंगा यात्रा सम्पन्न हो गया। इस तिरंगा यात्रा में अधिशासी अधिकारी के अलावा लिपिक आनंद कुमार गुप्ता, सभासद गुड्डू सिंह, सभासद समीम, राकेश पासवान, अजित मौर्या सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
By- Dhiraj Singh







No comments