Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में निकला तिरंगा रैली

 






 रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती में अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के नेतृत्व में गुरुवार को दिन में तिरंगा रैली निकाला गया। रैली नगर पंचायत  कार्यालय से शुरू होकर जूनियर हाईस्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए बस स्टैंड पहुंचा तथा पुनः वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुआ।  इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए रैली में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देश भक्ति नारे लगा रहे थे। रैली में। मुख्य रूप से सभासद रूपेश पांडेय, अजय वर्मा, राम प्रसन्न चौहान, शमीम अहमद, हीरालाल राम, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी आदि निकाय कर्मी मौजूद रहे।




पुनीत केशरी






No comments