पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग निकाली तिरंगा झंडा जुलूस
रेवती, बलिया : पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तिरंगा यात्रा का जुलूस निकाल कर राष्ट्र प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक किया। सीओ बैरिया फहीम कुरैशी के नेतृत्व में स्थानीय थाना के पुलिस जनों ने थाना से बस स्टैंड तक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जुलूस निकाला। जुलूस में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनीरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, आशुतोष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से मठिया बाजार तक मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का जुलूस निकाला। इस दौरान सुशील श्रीवास्तव,मुकेश पांण्डेय, कौशल सिंह, मांझिल पांडेय,अजय वर्मा आदि शामिल रहे।
पुनीत केशरी
No comments