संगठन की एकजुटता ही असली शक्ति है : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी
गड़वार(बलिया)फेफना विधानसभा क्षेत्र के गड़वार मंडल की बैठक रतसर नगर पंचायत स्थित एक निजी मैरिज हाल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की भावी रणनीतियों, आगामी 12 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा एवं नरही गोलीकांड में शहीद स्व.विनोद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं की सक्रिय सहभागिता एवं समपर्ण का भाव देखकर लगता है कि आगामी 2027 में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुत से पुनः सरकार बनेगी। कहा कि संगठन की एकजुटता ही असली शक्ति है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय,विधान सभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय,प्रधान बृजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, सच्चिदानंद सिंह, शमीम अंसारी, मनोज सिंह,रजिंद्र तिवारी,सतीश उपाध्याय,गुलाब चौहान मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय
No comments