24 घंटे से अधिक समय विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर बैट्री डाऊन
रेवती, (बलिया) शुक्रवार को दिन में 12 बजे से 24 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर बैट्री लो/ बैठ गया। लघु कुटीर उद्योग धंधे आटा चक्की आदि सब ठप्प रहा। पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से नगर की 35 हजार आबादी प्रभावित रही।
महावीरी झंडा जुलूस, मुहर्रम, दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दिन में 12 से जुलूस संपन्न होने तक 10 से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते दिन में 12 बजे से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। देर रात तक विसर्जन का कार्य पूरा होने के बाद रात एक बजे सप्लाई आई। बमुश्किल आधा घंटा बाद भारी बारिश से ब्रेक डाउन के चलते आपूर्ति शनिवार को दिन में भी बाधित रहा। जिससे नगर सहित दर्जन गांवों की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही।
पुनीत केशरी


No comments