Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वृद्धाश्रम में सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन, बुजुर्गो संग बांटी खुशियां

 


गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार को सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ समाजसेवी व रतसर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह के 43 वां जन्मदिन वृद्धजनों के बीच उनके भाई अंजनी सिंह ने मनाया। इस मौके पर अंजनी सिंह और उनके सहयोगियों ने वृद्धाश्रम में निर्वासित सभी वृद्धजनों को फल व मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां ऐसे लोग है जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है,लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते है। कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नही मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।सभी सामर्थ्यवान व्यक्तियों को इस प्रकार के कार्यों को करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और गरीब निराश्रितों की सेवा करना चाहिए। वहीं अंजनी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर सहित विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर सभासद गोविन्द सिंह,प्रिंस सिंह,अंकित दुबे, विशाल सिंह, अभिषेक यादव, धनन्जय सरकार, अरविन्द सिंह,जिला पंचायत सदस्य(सुभासपा) मिथिलेश राजभर कान्हा जी,वृद्धाश्रम अधीक्षक अजित कुमार,भूपेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह,मुकुल दुबे आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments