स्वतंत्रता सेनानी पं बच्चा तिवारी की 25 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
रेवती (बलिया) क्षेत्र के चौबे छपरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी पं बच्चा तिवारी की 25 वीं पुण्यतिथि पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी फोटो प्रतिमा को नमन करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई।
सर्व प्रथम ग्राम प्रधान सुनैना तिवारी, पूर्व प्रधान विरेश तिवारी, अशोक कुमार, संदीप पासवान, चंद्रकला तिवारी, राकेश रजक ने उनकी फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
समाजसेवी विजन चौबे ने कहा कि सन 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भाग लेने के कारण उनके फरार होने पर अंग्रेजों ने उनका घर फूंक दिया। वे चार बार ग्राम सभा के प्रधान रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। जीवन पर्यन्त गरीबों व असहायों की सेवा में समर्पित रहे। उनके सेवा भाव के चलते आज उनकी पुत्रवधू सुनैना तिवारी प्रधान के पद पर कार्यरत हैं। ऐसे देश भक्त सेनानी के चलते गांव के लोग गौरवान्वित है।
पुनीत केशरी


No comments