Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन कर मनाया शताब्दी वर्ष

 



मनियर, बलिया। राष्ट्रीय स्वयं संघ के सौवें स्थापना दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को शायं काल आरएसएस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बड़ागांव ब्रह्म स्थान से पथ संचलन शुरु किया। घोष दल के साथ पथ संचलन शुरू हुआ जो ब्रह्म स्थान से निकलकर बड़ागांव  बाजार होते हुए शिवजी गुप्ता के राइस मिल तक जाने के बाद वापस लौट कर फिर जिगिड़सर रोड में पहुंचा। वहां से बड़ा गांव में प्रवेश करते हुए पुनः ब्रह्मस्थान पर पहुंचा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को बौद्धिक उद्बोधन करते हुए प्रांत संपर्क प्रमुख रवि ने आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेड गवार के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि पांच लोगों से महाराष्ट्र में इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुरुआत की और आज यह संगठन पूरे देश में फैल चुका है और इस संगठन के विचारधारा की सरकार 2014 में सत्ता में आई। 1925 में इस संगठन की स्थापना डॉक्टर साहब ने दशहरा के दिन की थी। उन्होंने सोचा था कि बिना हिंदू को संगठित किये इस देश के  आजादी का उद्देश्य सफल नहीं हो सकता। आज यह संगठन अपना स्थापना का 100 वर्ष पूरा कर चुका है और संगठन की स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह पथ संचलन में लोगों ने कार्यकर्ताओं को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रही।इस मौके पर सौरभ  सह जिला कार्यवाह, हरे राम सिंह खंड संघचालक, रविनेश जिला मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख, सतीश खंड कार्यवाह ,कमलेश तिवारी सहखंड कार्यवाह व मुख्य शिक्षक रहे।


मनु तिवारी

No comments