Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 09/11/2025 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 09/11/2025

🚩 दिन - रविवार, पंचमी तिथि, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथ त्रयोदशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻     श्री  भगवानुवाच  🙏🏻

श्लोक 👉  अमानित्वमदम्भित्वमहिंसा क्षान्तिरार्जवम्।आचार्योपासनं शौंच स्थैर्यमात्मविनिग्रहः॥

( गी०/13/07 )

अर्थ 👉  अपने में श्रेष्ठता का भाव न होना, दिखावटीपन न होना, अहिंसा, क्षमा, सरलता, गुरुकी सेवा, बाहर भीतर की शुद्धि,स्थिरता और मनका वश में होना।

🕉️ तिथि --  पंचमी 25:56 तक तत्पश्चात  षष्ठी  

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- आर्द्रा 20:05 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

☸️ करण ---- कौलव 15:07 तक 

☸️करण --- तैतिल 25:56 तक

🕉️ योग ----  सिद्ध 15:01 तक तत्पश्चात साघ्य 

☸️ वार ------  रविवार                          

 ☸️मास ------- मार्गशीर्ष मास

☸️चन्द्र राशि ---  मिथुन 

☸️सूर्य राशि ----- तुला 

☸️ऋतु  --------- शरद

☸️आयन --------- दक्षिणायण ( उत्तर गोल ) से 

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:21

🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:18

☸️दिनमान ------ 10:57 पर

☸️रात्रिमान ---------- 13:03 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 ---  प्रातः काल 10:30 बजे 

☸चन्द्रोदय🌙--- शाम में 08:55पर 

    🌷🌷लग्न तुला 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- तुला -- 22:37°--  विशाखा 

चन्द्र - मिथुन - 11:13°--   आर्द्रा  

 मंगल --- वृश्चिक --08:59°--  अनुराधा 

बुध --- वृश्चिक -- 12:35°-- अनुराधा 

गुरु -- कर्क --- 00:55°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- तुला -- 08:21°-- स्वाति 

शनि-- मीन --01:15°-- पू०भाद्रपद 

राहु --कुम्भ --22:04°-- पू०भाद्रपद

केतु -- सिंह--22:04°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 15:56 से 17:18 तक अशुभकारक 

यमकाल 11:50 से 13:12 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 14:34 से 15:56 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:28 से 12:11 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

20+01+1 = 22 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए 

अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 20+20+5= 45 भागे 7 शेष 03 वृषारूढ़ा,,,, शुभकारक ✅✅

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो ताम्बूल अथवा घृत खाकर यात्रा कर सकते हैं, रविवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️    

रविवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि ये सूर्य देव का दिन होता है,,,,,ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है।

🌼🪻 रविवार को तुलसी 🌳 को जल देना, स्पर्श करना, व उतारना,( तोड़ना) नहीं चाहिए,,,, रविवार को लाल रंग का साग 🌮, मसूर की दाल, व अदरक नहीं खाना चाहिए।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज पंचमी तिथि है और पंचमी तिथि में बेल 🍈 से बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकी ,,,,,,ऐसा करने से संतान के लिए हानिकारक होता है।🌿 

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जिससे आप परेशान हो जाएंगे।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

 *🦀कर्क राशि*>>  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू,  टे 

आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>*  टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। किसी अच्छे स्पा में जाकर आप तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>*  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अगर बहुत ज़्यादा न हो, तो आज देर रात स्मार्टफ़ोन पर गप्पें मारने में भी कोई बुराई नहीं है। हालाँकि किसी भी चीज़ की अति नुक़सानदेह है।

 *🏹धनु राशि>>*  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं।  सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

 *🐊मकर राशि>>*  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाख़ुश और नाराज़ हो सकते हैं। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।

 *⚱️कुम्भ राशि>>*  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। 

 *🐟मीन राशि>>*  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments