Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट व डीएल वाले चालकों पर हुई कार्रवाई



गड़वार (बलिया) पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम यातायात माह के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में त्रिकालपुर तिराहे सहित अलग-अलग स्थानों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात की गहन जांच की। इस दौरान डीएल, हेलमेट आदि नही पाए जाने पर वाहनों का चालान किया गया। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने,सीट बेल्ट प्रयोग करने और अन्य सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस चेकिंग अभियान के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान चालकों में अफरा-तफरी मची रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह चेकिंग अभियान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि नियम का उलंघन करने वाले सैकड़ों चालकों के वाहनों का चालान किया गया।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments