Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व.राजमंगल यादव,गरीब, असहायों को वितरित किया गया कंबल




गड़वार(बलिया) सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत स्व. राजमंगल यादव की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव विसुकिया में बुधवार को मनाई गई। वक्ताओं ने स्व.राजमंगल यादव के व्यक्तित्व, कृतित्व पर चर्चा की। स्व.राजमंगल जी की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में गरीब,असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय व सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी,भाजपा के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी,पूर्व विधायिका मंजू सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गर्ग,जिला उपाध्यक्ष सपा अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष सहतवार नीरज सिंह गुड्डू,पूर्व चेयरमैन चितबड़ागांव केशरी नंद त्रिपाठी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व. राजमंगल यादव के पुत्र एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सपा महासचिव बीरबल राम ने किया।

रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments