लोकतंत्र सेनानी की पत्नी पंचतत्व में विलीन
मनियर, बलिया। लोकतंत्र सेनानी व मनियर के पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी की धर्मपत्नी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के तत्कालीन सांसद प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह की माता शिवकुमारी देवी 98 वर्ष पंचतत्व में विलीन हो गई। बुधवार को मनियर मुक्ति धाम पर मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू ने दी ।इस मौके पर काफी संख्या में भीड़ उमड़ी थी ।शव यात्रा मे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ,बबन सिंह रघुवंशी, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह के सुपुत्र महाशक्ति कुमार सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामजी सिंह, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शुक्ला, बाँसडीह पूर्व चेयरमैन मुन्ना सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी श्रीनिवास मिश्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मनु तिवारी


No comments