पुलिस ने की 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट, 5 भट्ठियां ध्वस्त
मनियर, बलिया |पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहे सघन अभियान में थाना मनियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। घाघरा नदी के किनारे बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब का लहन नष्ट कर दिया और 5 भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मौके पर कोई शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी ली।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ला और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के सख्त पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। थाना मनियर पुलिस टीम के साथ आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय मय फोर्स ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए थाना मनियर पुलिस लगातार ऐसे छापे मार रही है, जिससे इलाके में शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।
लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी,आबकारी निरीक्षक सदर विनय राय मय टीम,उ0नि0 संजय यादव,उ0नि0 रमेश यादव,उ0नि0 ब्रिजेश राय,का0 आकाश यादव,का0 रितेश पाण्डेय,का0 अक्षय शुक्ला,हे0का0 श्याम दुलार यादव,हे0का0 श्याम सुन्दर यादव,हे0का0 कमला यादव,का0 रामपाल,हे0का0 रितेश सिंह रहे।यह सफलता स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने वाली है। थाना मनियर पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
मनु तिवारी


No comments