Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कस्बा स्थित परशुराम मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया परशुराम जयंती

 




मनियर, बलिया । कस्बा स्थित परशुराम मंदिर पर परशुराम जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई।  दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ 'हर हर महादेव', 'परशुराम बाबा की जय' और 'शंकर भगवान की जय' के गगनभेदी नारे गूंजने लगे।तत्पश्चात भगवान परशुराम की आरती कि गयी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और प्रसाद चढ़ाकर पुण्य के भागी बने।बताया जाता है कि भगवान परशुराम जयंती हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है।उनका जन्म वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को हुआ, जो आज मनाया जाता है।वे ब्राह्मणों के रक्षक और कल्कि अवतार के गुरु हैं। इस जयंती पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और परशुराम कथा का पाठ सुनते हैं। यह पर्व हमें अधर्म के विरुद्ध संघर्ष और सत्यनिष्ठा का संदेश देता है।

मनियर के प्राचीन परशुराम मंदिर में इस वर्ष का उत्सव विशेष उत्साहपूर्ण रहा। मंदिर के पुजारी धनंजय तिवारी और संरक्षक महा शक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की विशेष आरती उतारी। प्रमुख रूप से संकल्प सिंह, मोहन सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, रामजी सिंह, मोदी जायसवाल, जलेश्वर सिंह, अमर तिवारी, जनक सिंह, बृजेश पांडे, प्रेम सिंह सानु सिंह, मोहन सिंह सहित आदि भक्त आरती के समय उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने बताया कि यह उत्सव सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। मंदिर समिति ने प्रसाद वितरण के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देखा। आने वाले वर्षों में इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।


मनु तिवारी

No comments