Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन



गड़वार (बलिया) भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी के प्राकट्य दिवस(हनुमान जन्मोत्सव) पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।जगह जगह मंदिरों पर हनुमान चालीसा,सुंदरकांड का पाठ किया गया।वहीं कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़ऊ गांव निवासी कामेश्वर सिंह(डब्लू)की तरफ से भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया।सैकडों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।वहीं जनऊपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पूजन व भंडारा भी किया गया।इस दौरान आचार्य राकेश पांडेय, सौरभ कुमार,जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह,लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह,संदीप चतुर्वेदी,अरविंद सिंह,अभिषेक सिंह,मनोज सिंह,संदीप प्रजापति,अतुल सिंह,महेश उपाध्याय, सुनील सिंह,उमेश पांडेय ,करन साहनी,अभिषेक, कौशलेंद्र,सोनू गुप्ता,सक्षम,रमेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments