Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 19/05/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 19/05/2026

🚩 दिन - मंगलवार,  तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष,  ज्येष्ठ ( अधिक ) मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच  🙏🏻

श्लोक 👉  सहजं कर्म कौन्तेय सदोषमपि न त्यजेत्।

सर्वारंभ हि दोषेन धूमेनाग्निरिवावृता:॥

( गी०/18/48 )

अर्थ 👉 किसी को भी अपने नैसर्गिक गुणों का परित्याग नहीं करना चाहिए ताकि उनमें दोष भी क्यों न हो। हे कुंती पुत्र! वास्तव में सभी प्रकार के कर्मों में कुछ न कुछ बुराई से अवृत रहते हैं जैसे आग धूने से चिपकी रहती है।

🕉️ तिथि -- तृतीया 14:21 तक तत्पश्चात  चतुर्थी 

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र -- मृगशिरा  08:43 तक तत्पश्चात आर्द्रा  

☸️ करण ----  गर  14:21 तक 

☸️करण --- वणिज 24:42 तक

🕉️ योग ---- धृति 17:48 तक तत्पश्चात शूल 

☸️ वार ------  मंगलवार                          

 ☸️मास ------- ज्येष्ठ ( अधिक )  मास

☸️चन्द्र राशि --- मिथुन 

☸️सूर्य राशि ----- मेष

☸️ऋतु  --------- ग्रीष्म 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:17

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:48

☸️दिनमान ------ 13:31 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:29 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 09:56 पर ( शाम में )

☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( प्रातः काल में) 07:16 पर

    🌷🌷लग्न वृष 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- वृष-- 03:49°--  कृतिका 

चन्द्र - मिथुन -- 04:40°-- मृगशिरा 

 मंगल --- मेष --05:49°--  अश्विनी 

बुध --- वृष --09:10°-- कृतिका 

गुरु -- मिथुन --- 27:29°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- मिथुन -- 05:43°--  मृगशिरा 

शनि-- मीन --16:49°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --10:44°-- शतभिषा 

केतु ---सिंह--10:44°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर )  15:25 से 17:07 तक अशुभकारक 

यमकाल 08:39 से 10:21 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 12:02 से 13:44 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:35 से 12:29 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

03+03+1 = 07 भागे 4 शेष 03 पृथ्विलोक में हवन के लिए 

शुभकारक✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04 क्रिड़ाया,,, अशुभकारक❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️               मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं, मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

मंगलवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,ऐसा करने मृत्यु का कारण होता है।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि ,,,,,,ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।🌿

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

  *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

 *👭मिथुन राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। 

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। योजनाओं को अमली जामा पहनाने और नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। 

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ और ख़ुद की स्नेही जोड़े की छवि को मज़बूत करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। 

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। 

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो गा, गी 

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा - क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments