Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी के अड़तीस हजार पांच सौ रुपए पीड़ित को वापस, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

 




गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए  न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।

थाना क्षेत्र के सरयां निवासी पीड़ित श्रवण कुमार प्रजापति के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  खाते से 12 व 13 अप्रैल को साइबर फ्राड के माध्यम से अड़तीस हजार पांच सौ रुपए धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई,साथ ही थाना गड़वार में भी दो शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 19 मई को धोखाधड़ी की गई अड़तीस हजार पांच सौ रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments