Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने 5,000 लीटर लहन और भठ्ठियां नष्ट कर अवैध शराब पर लगाई लगाम



मनियर, बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सख्त निर्देशों में चल रहे अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान में मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  दिनेश चन्द्र शुक्ला और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने घाघरा नदी किनारे बॉर्डर पर छापेमारी की।इस दौरान लगभग 5,000 लीटर अवैध लहन और भठ्ठियां नष्ट कर दी गईं। मौके पर कोई शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला। थाना मनियर पुलिस अवैध शराब रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है।

लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  अजय कुमार त्रिपाठी,उ0नि0ब्रजेशकुमारराय,हे0का0 श्यामदुलार यादव, हे0का0 कमला यादव,का0 जगदीश पटेल, रि0का0 विवेक,रि0का अतुलेश ओझा थाना मनियर, जनपद बलिया रहे।


मनु तिवारी

No comments