Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुराने हत्याकांड की आग फिर धधकी, दो पक्षों में जमकर ठनी, पुलिस ने हिरासत में लिया दोनों पक्षों को

 


मनियर (बलिया) क्षेत्र के बड़ागांव मे गुरुवार शाम करीब 4 बजे दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, धक्का मुक्की के साथ हाथापाई हुई जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112  और मनियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। झड़प में कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन तनाव इतना था कि पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को हिरासत में ले लिया।एक पक्ष से मोहन गुप्ता और दूसरे पक्ष से अमित गुप्ता व अनूप कुमार गुप्ता  को गिरफ्तार किया  है। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया, "घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची ।दोनों पक्षों को शांति भंग के आरोप में चालान किए जाएंगे। कोई बड़ी चोट नहीं लगी है, लेकिन विधिक कार्रवाई जारी है।"मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पुराने हत्याकांड से गहरा कनेक्शन है बताया जाता है 24 जनवरी 2022 के सनसनीखेज स्व मुन्ना लाल गुप्ता हत्याकांड से जुड़ा है। 34 वर्षीय मुन्ना लाल (पुत्र विजय कुमार गुप्ता) की हत्या कर शव लोहटा गांव के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। उनके छोटे भाई मोहन गुप्ता की तहरीर पर अमित गुप्ता, भरत गुप्ता (पुत्रगण राजकुमार गुप्ता), लक्ष्मिया देवी (पत्नी राजकुमार गुप्ता) और शिवकुमार राजभर (पुत्र रुदल राजभर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मोहन गुप्ता का  कथित आरोप है कि आरोपी पक्ष मुकदमे की सुलह के लिए दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उन्हें और उनकी मां को मारे पीटे एवं धमकी दी गई। दूसरी ओर, अमित गुप्ता का कहना है, "मैं ट्रैक्टर चला रहा था। ये लोग बाइक से ओवरटेक कर गाली-गलौज करने लगे। हमने किसी के घर में शरण ली और पुलिस को सूचना दी।" पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने का भरोसा दिया है।


मनु तिवारी

No comments