Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मूज के झूरमुट में संदिग्ध परिस्थितियों में अधजला वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

 



मनियर (बलिया) मनियर थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव के पास एक दुखद घटना में 60 वर्षीय वृद्ध मुनीराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे झुरमुट में पड़ा मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसकी सूचना लोगों ने मनियर पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अन्यत्र परीक्षण के लिए भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार कि शाम लगभग 5:30 बजे ग्रामीणों ने  प्रभुनाथ राम के ट्यूबवेल के वृद्ध की लाश देखी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:12 बजे बड़ागांव के निकट पानी टंकी से लगभग 300 मीटर दूर स्थित पोखरी के पास झुरमुट में अचानक आग लगी थी। शाम को जब ट्यूबवेल मालिक के पुत्र राख (राख देखकर) क्षेत्र में पहुंचे और जांच की तो वहां झुलसा हुआ एक व्यक्ति पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी, जिसके बाद मनियर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी तथा अन्य पुलिस बल ने स्थिति का संज्ञान लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की।ग्रामीणों  द्वारा मृतक की शिनाख्त मुनीराम (60 वर्ष) पुत्र रूपचंद राम, निवासी बड़ा गांव, थाना मनियर, जनपद बलिया के रूप में की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले मुनीराम दिल्ली से अपने गांव बड़ा गांव आया था और पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। शुरुआती आशंका यह जताई जा रही है कि झुरमुट में लगी आग बुझाते समय मुनीराम झुलस गए होंगे, पर आग किस कारण से लगी और किसने आग लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आस-पास के साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम और घटनाक्रम की तफ्तीश के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले में थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मृतक अपने खेत में फसल की डंठल जलाने के लिए आग लगाया होगा।आगकी लपटें फैल कर पोखरे के चारों तरफ लगे कपड़े में पकड़ लिया होगा।कपड़े की आग बुझाते समय मृतक झुलस गया होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है इसकी जांच की जाएगी।



मनु तिवारी

No comments