दहेज उत्पीड़न व भ्रुण हत्या के मामले में पति संग ससुरालियों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गड़वार(बलिया) विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न,मारपीट व जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गड़वार थाना क्षेत्र के डाडेपुर,कुरेजी गांव निवासी नीतू यादव ने तहरीर देकर बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के बिहरा, हरिपुर निवासी शरद यादव के साथ 2022 में मेरी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी,शादी के कुछ दिन बाद पूरा परिवार मऊ जनपद के हलधर पुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में रहने लगा। शादी के चार महीने तक ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा लेकिन अचानक व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। उसी बीच मेरा बच्चा होने वाला था। हमारे ननद,देवर और पति ने अपने रिस्तेदारों के कहने पर हमें जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर भ्रूण हत्या करा दिए और उसके बाद जबरदस्ती मायका भेज दिए। हमारे ससुराल पक्ष के डिमांड के अनुसार शादी में सभी शर्तों को पूरा किया गया लेकिन कुछ दिनों के बाद चार पहिया वाहन की मांग होने लगी। इसके बाद हमारे पति को हमसे दूर रखने के लिए आए दिन तरह-तरह के उनके परिवार के लोगों ने हथकंडे अपनाए साथ ही परिवार द्वारा मुझको प्रताड़ित किया गया। पीड़ित विवाहिता ने पति के रिस्तेदारो पर भी आरोप लगाया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के सहरोजा गांव निवासी कमलेश यादव के कहने पर ये लोग सब कुछ करते है। वही हमारी शादी विच्छेदन कराना चाहते है,और मेरे पति की दूसरी शादी कराना चाहते है। मेरे पति पेशे से एक शिक्षक है। विवाहिता ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में गड़वार पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments