Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टूट कर गिरे 11000 एचटी तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की तीन भैस मरी



 रेवती (बलिया)  गायघाट के खेदन चौराहा से अतरडरिया जाने वाले संपर्क मार्ग पर दह ताल में स्थित पुलिया के समीप 11000 एचटी विद्युत लाइन का एक तार टूट कर गिर गया है। टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से आसमानठोठा गांव निवासी राजनारायण यादव उर्फ सरल यादव की तीन भैस टूटे तार के स्पर्श से मौके पर मर गई। राजनारायण यादव पशु पालक है। सात मवेशी रखा है। सोमवार की शाम प्रति दिन की तरह सरेह ,खेत में मवेशी चराकर घर आ रहा था। इसी बीच 11000 एचटी विद्युत लाइन के टूट कर लटके तार की चपेट में आने से उसकी तीन भैस मौके पर मर गई।



पुनीत केशरी

No comments