Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने मृतक काम जी गोंड के स्वजनों से भेंट कर दिया सहयोग का आश्वासन




रेवती (बलिया) क्षेत्र के गायघाट गांव के लाला टोला में मृतक काम जी गोंड़ के घर सोमवार की शाम पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने घर वालों को सांन्त्वना के साथ उनके दु:ख की घड़ी में साथ रहने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने उनके घर पहुंच कर मृतक के बेटे विशाल से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस आपके परिवार के साथ खड़ी है उन्होंने स्वयं उनके यहां आने का आश्वासान दिया।  जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। शीघ्र ही पार्टी के तरफ से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह गामा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





पुनीत केशरी

No comments