Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 16/07/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 16/07/2026

🚩 दिन - गुरवार, द्वितीया तिथि, शुक्ल पक्ष, आषाढ़ मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️  

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ *अथ प्रथमोऽध्याय* 🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच 🙏🏻

 *श्लोक 👉*   तान्समीक्ष्य स कौन्तेय: सर्वान्बन्धूनवस्थितान् ॥

कृपया परयाविष्टो विषीदन्निदमब्रवीत् ।

( गी०/01/27 )

 *अर्थ*👉  जब कुन्तीपुत्र अर्जुन ने अपने बंधु बान्धवों को वहाँ देखा तब उसका मन अत्यधिक करुणा से भर गया और फिर गहन शोक के साथ उसने निम्न वचन कहे।

 *व्याख्या 👉* अपने बंधु बान्धवों को युद्ध स्थल पर एकत्रित देखकर अर्जुन का ध्यान पहली बार भातृध्त्या वाले इस भयंकर युद्ध के परिणामों की ओर गया। वह महापराक्रमी योद्धा जो युद्ध लड़ने के लिए उद्यत था और पाण्डवों के प्रति किए गए अन्यायपूर्ण व्यवहार का प्रतिशोध लेने हेतु शत्रुओं को मृत्यु के द्वार पहुँचाने के लिए मानसिक रूप से तैयार था, उस अर्जुन का हृदय अचानक परिवर्तित हो गया। शत्रु पक्ष की ओर से एकत्रित अपने बंधु बान्धवों को देखकर अर्जुन का हृदय शोक में डूब गया, उसकी बुद्धि भ्रमित हो गयी और अपने कर्त्तव्य का पालन करने के लिए उसकी निडरता कायरता में परिवर्तित हो गई। उसके हृदय की दृढ़ता ने कोमलता का स्थान ले लिया। इसलिए संजय उसे कुन्ती ('उसकी माता') पुत्र कहकर उसके स्वभाव की सहृदयता और उदारता को व्यक्त करते हैं।

🕉️ तिथि -- द्वितीया 08:55 तक तत्पश्चात  तृतीया 

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र -- आश्लेषा 19:53 तक तत्पश्चात  

☸️ करण ---- कौलव 08:55 तक 

☸️करण --- तैतिल 19:38 तक

🕉️ योग ----  सिद्धि 

23:22 तक तत्पश्चात  व्यतीपात

☸️ वार ------ गुरूवार                          

 ☸️मास ------- आषाढ़ मास

☸️चन्द्र राशि -- कर्क 

☸️सूर्य राशि ----- मिथुन 

☸️ऋतु  --------- ग्रीष्म 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:22

🕉️ सूर्यास्त 🌕 19:02

☸️दिनमान ------ 13:39 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:21 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 08:45 ( शाम में)

☸चन्द्रोदय🌙---  07:13 पर (सुबह)

    🌷🌷लग्न मिथुन 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मिथुन-- 29:16°--  पुनर्वसु 

चन्द्र -- कर्क -- 21:21°---  आश्लेषा 

 मंगल --- वृष --17:52°--  रोहिणी 

बुध --- मिथुन --24:39°-- पुनर्वसु 

गुरु -- कर्क --- 09:11°-- पुष्य 

शुक्र-- सिंह -- 12:42°--  मघा 

शनि-- मीन --20:25°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --05:59°-- धनिष्ठा 

केतु ---सिंह--05:59°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 13:54 से 15:37 तक अशुभकारक 

यमकाल 05:22 से 07:04 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 08:47 से 10:29 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:44 से 12:39 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

02+05+1 = 08 भागे 4 शेष 00 पृथ्विलोक में हवन के लिए 

शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 02+02+5= 09 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौं,,, शुभकारक✅✅

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

गुरूवार दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़  अथवा केसर  खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरूवार को उत्तर दिशा की यात्रा शुभकारी होती है।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है। 

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है,,,🌿

🌿 आज द्वितीया    तिथि है और द्वितीया   तिथि में वार्ताकी (🍆बड़ा बैंगन व कटहरी)से बनी चीजें नही खाना चाहिए क्योकि ऐसा करने से  वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿

❇️ गण्ड मूल अहोरात्र ❇️

✡️🙏🏻*राशि फल* 🙏🏻✡️

   *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। 

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी।  ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। 

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

सेहत अच्छी रहेगी। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। 

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे। हालाँकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।

 *⚱️कुम्भ राशि* >> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। 

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

ध्यान से सुकून मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। अगर आप अपना नज़रिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201,



डेस्क

No comments