बीती रात बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का रात्रि में घंटा दो घंटा सोना हुआ हराम
रेवती (बलिया) बीते एक सप्ताह से रेवती नगर क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति बद से बद्तर हो गई है। बुधवार की रात विद्युत केंद्र पावर हाउस पर बिजली रहने के बावजूद देहात को छोड़ कर नगर में पूरी रात सप्लाई ठप्प रही। सुबह 4 बजे कुछ लोग पावर हाऊस पहुंचे तो मौजूद कर्मी पिन्टू सिंह द्वारा बिजली बहाल किया गया। पुनः 6 बजे सप्लाई कट गई। इसके बाद बिजली विभाग की जारी शेड्यूल के अनुसार शाम 4 बजे तक आपूर्ति ठप्प रहा। हालत यह हो गई है कि थोड़ी सी बरसात होने पर टिपिंग के चलते बिजली रहना न रहने के समान है। भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली की ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। रात में घंटा, दो घंटा चैन की नींद सोना हराम हो गया है तो वही जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
पुनीत केशरी


No comments