Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रेवती पचरूखिया मार्ग के त्रिमुहानी पर जल जमाव से राहगीरों का आना जाना हुआ दुश्वार




रेवती (बलिया) रेवती बैरिया राजमार्ग से रेवती पचरुखिया त्रिमुहानी पर जल जमाव से राहगीरों, छात्र छात्राओं सहित बाईक चालकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश पर भी वहां जल जमाव हो जा रहा है। पानी सूखने में एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। पुनः बरसात होने पर स्थिति जस की तस हो जा रही है। 

ग्रामवासी संतोष सिंह ने बताया कि रेवती बैरिया मार्ग ऊंचा हो गया है। त्रिमुहानी से पचरुखिया जाने वाले संपर्क बनने पर वहां गड्ढा रह गया है। वहा गड्ढा नही पाटने से पिचिंग कार्य नही हो पाया है। जिससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पप्पू केशरी ने बताया कि इस मार्ग से गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित आधा दर्जन कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने के लिए हजारों छात्र व राहगीर प्रति दिन आते जाते हैं। गड्ढा का अंदाजा नही लगने से आए दिन बाईक व साइकिल सवार चोटिल हो जाते हैं। जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।



पुनीत केशरी

No comments