नाले में मिला वृद्ध महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के हथौड़ी ग्रामसभा के चानाडीह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नाले में एक वृद्ध महिला का शव मिला। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि एकमी देवी (80) वर्ष पत्नी स्व.सुदर्शन राजभर बुधवार की देर शाम गांव के किनारे नाले के समीप शौच के लिए गई थी,लेकिन देर रात तक घर नही लौटी। जिसके कारण परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने वृद्ध महिला की तलाश शुरू कर दी। मगर कोई पता नही चल सका। वृहस्पतिवार की सुबह कुछ ग्रामीण नाले की तरफ गए तो नाले में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान शिवजी यादव सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments