Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर : जब बेटी सशक्त होगी,तभी राष्ट्र समृद्धि होगा : सत्य प्रकाश




गड़वार (बलिया) हनुमानगढ़ी तिराहा स्थित एक निजी मैरेज हॉल में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में बालिकाओं के मानवाधिकारों की सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण, किशोरी क्लब की भूमिका तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुलिस,ब्लॉक प्रशासन,शिक्षक, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के अभिभावकों की संयुक्त सहभागिता रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गड़वार सत्य प्रकाश ने कहा कि "जब बेटी सशक्त होगी,तभी राष्ट्र समृद्ध होगा।" उन्होंने संविधान में प्रत्येक नागरिक को प्राप्त समानता, सुरक्षा,स्वतंत्रता और सम्मान के अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूक और आत्मनिर्भर बेटियां ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। विशिष्ट वक्ता बीएमएम चंदन कुमार ने किशोरी क्लब की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह मंच किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य,शिक्षा, पोषण और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी से बालिकाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।उपनिरीक्षक सोनाली सिंह ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव तथा पुलिस सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हमेशा महिलाओं और बालिकाओं के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं के मानवाधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब समाज, परिवार,प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था मिलकर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराएं। इसी उद्देश्य से पुलिस,ब्लॉक प्रशासन,शिक्षकों, ग्राम प्रधानों एवं अभिभावकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रधान मन्नू सिंह, शहीद अंसारी, राम नारायण सिंह, चंद्रकला,ज्योति, यूसुफ, सुनीता, अनिकेत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी दुबे ने किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments