Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रात में छत से गिरकर अधेड़ की मौत,परिवार में मचा कोहराम



गड़वार (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर कला के बाड़ीगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र राजभर (50) की सोमवार देर रात छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र सोमवार शाम काम से घर लौटे थे। गर्मी की वजह से वह छत पर सोए थे। रात में 11 बजे के करीब वह पेशाब करने के लिए उठे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि वीरेंद्र आरा मशीन पर लकड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका बड़ा बेटा राजू राजभर पुणे में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर वह पुणे से घर के लिए रवाना हो गया है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments