पुलिस ने अलग अलग गुमशुदा तीन मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामी को किया सुपुर्द
रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा गुमसुदा अलग अलग तीन मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निलेश पासवान निवासी गांव कवलेन पांडेय के टोला, नन्द जी यादव तथा रिन्जू देवी पत्नी अनुप कुमार निवासी गण गांव पियरौटा द्वारा अपने मोबाइल की थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उपनिरिक्षक गौतम सरोज, कांस्टेबल शिव प्रसाद, योगेन्द्र कुमार द्वारा सर्विलांस तथा पोर्टल के माध्यम से उक्त तीनों मोबाइल कीमत 52000 हजार को बरामद कर नियमानुसार मोबाइल स्वामी को अलग अलग सुपुर्द कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments