Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जन सहयोग से तीन दिन में भैसहा - भाखर नाला पर बांस के चांचर की बनी पुलिया

 




रेवती (बलिया) क्षेत्र के खरिका ग्राम पंचायत अंतर्गत भैसहा - भाखर नाला पर ग्रामीणों द्वारा तीन दिन के अंदर बने बांस के चाचर की पुलिया का उद्घाटन इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। इस पुलिया के चालू/ शुरू होने से परसिया, कल्याणपुर, भैसहा,कोलेन पांडेय के टोला,खरिका गांवों की दस हजार आबादी लाभान्वित होंगी। पुलिया के अभाव में चार विद्यालयों के बच्चों व किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। 

मई 2026 में पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया का कार्य शुरू किया गया। नाला में पानी बढ़ने से विभागीय कर्मियों द्वारा बीच में काम बंद कर दिया गया। असुविधाओं को देखते हुए ग्राम वासी इंद्रजीत सिंह की पहल पर ग्रामीणों द्वारा सामुहिक प्रयास से तीन दिन में पुलिया का निर्माण कर आवागमन शुरू करा दिया गया। इस दौरान रघुवंश मणि, राजा पांडेय, राधा कृष्ण बिंद, गुल्ला मिया,पंचानंद वर्मा, अमन सिंह, बालेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।




पुनीत केशरी

No comments