नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों व नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाला
मनियर, बलिया। शिक्षा क्षेत्र मनियर के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव की प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र वर्मा व कंपोजिट विद्यालय कोटवां की प्रधानाचार्य सुधीर कुमार तथा पिलुई के प्रधानाचार्य शंभू राम के नेतृत्व में नन्हे मुन्ने बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली वहीं बीआरसी कार्यालय मनियर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा पूरे गांव को भ्रमण की और फिर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई इस उमश भरी गर्मी में भी बच्चों ने जोस खरोस के साथ तिरंगा यात्रा निकाला व गगन भेदी नारे लगाए वही नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत कार्यालय से निकल कर पुरे नगर पंचायत को भ्रमण कर पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई ।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments