प्राचीन शिव मंदिर में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
गड़वार (बलिया) गड़वार ब्लाक के सिहांचवर कला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सावन माह में हर वर्ष की तरह इस बार भी वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सावन माह को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इसी धार्मिक आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष सावन माह के अंतिम सोमवारी के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि भंडारे में आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सौरभ वर्मा,विजय सिंह,उमेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:डी पांडेय


No comments