Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वारंटी के चलते फरार चल रहे 49 वर्षीय आरोपी को दुबहड़ पुलिस ने दबोचा पारिवारिक न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा



बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी  वारंटी के चलते फरार चल रहे 49 वर्षीय आरोपी को दुबहड़ पुलिस ने दबोचा

पारिवारिक न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थाना प्रभारी दुबहड़ अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि पारिवारिक न्यायालय बलिया से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के मामले में वांछित सत्यप्रकाश पासवान (49) पुत्र श्रीपति पासवान, निवासी चंदवक, थाना दुबहड़ को गिरफ्तार किया गया।


डेस्क

No comments